केलांग में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर 08 मई को होगा भव्य आयोजन – किरण भड़ाना  

Listen to this article
सुरभि न्यूज़, केलांग : उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय केलांग के सम्मेलन कक्ष में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस (8 मई) के आयोजन की तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा उत्साहपूर्ण जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।  रेड क्रॉस मेला प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां आमजन को निःशुल्क सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। आयुष विभाग द्वारा स्टॉल स्थापित कर आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति एवं पंचकर्म थेरेपी के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं हेतु स्लोगन लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जो रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगा। पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्ति कार्यशाला के माध्यम से युवाओं में नशामुक्ति का संकल्प जागृत किया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन विभाग, आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल भी मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।
इस अवसर पर एसडीएम कुनिका एकर्स, डीएसपी रश्मि शर्मा, बीडीओ डॉ. विवेक गुलेरिया, अधिशाषि अभियंता जल शक्ति विभाग अजय गुप्ता, जिला आयुष अधिकारी नताशा ठाकुर एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम.के. गांधी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *