Listen to this article
सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी व छोटा भंगाल में रविवार की रात को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि तथा तेज तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज तुफान ने खलैहल पंचायत के बडी झरवाड गांव के श्याम सिंह स्पुत्र चैत्रू राम के परिवार को आसमान तले ला दिया है। रात को हुए तूफान ने श्याम सिंह के तीन मंजिला मकान की छत को उखाड़ कर दूर फेंक दिया है जिस कारण छत पर लगी चादरों के अठाईस पते व ईमारती लकड़ी की p0छत उखड़ जाने से श्याम सिंह के घर में रखा सामान बारिश के कारण पुरी तरह भीग गया है जिस के चलते श्याम सिंह का लगभग पौने दो लाख का नुक्सान हुआ है।
इस घटना के बारे में श्याम सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गहरी नींद में थे कि अचानक भयानक आवाज सुनाई दी ओर उनकी नींद टूट गई। बाहर जाकर देखा तो तूफान ने उनके घर की छत को अपनी चपेट में ले कर दूर फेंक दिया था जिस कारण उन्होने पुरी रात खौफ के साए में जाग कर बिताई। इस घटना की के बारे में जब सुबह लोगों को पता चला तो गांव के लोग वहां पहुंच गए झरवाड वार्ड के निवर्तमान वार्ड सदस्य सुरेश कुमार ठाकुर व उप प्रधान जय सिंह ने झरवाड हलके के पटवारी को इसकी सूचना दी।
झरवाड हलके के पटवारी राजेश कुमार ने अपने सहायक रूपलाल के साथ पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया ओर रिपोट तैयार कर उच्चाधिकारी को भेज दी है। इस घटना को देखते हुए बरोट पंचायत के पूर्व प्रधान सुभाष चंद ठाकुर व भागमल ठाकुर ने राजस्व विभाग से मांग की है कि श्याम सिंह को उचित राहत राशी प्रदान की जाए।
वहीं लपास पंचायत के निवर्तमान उपप्रधान देश राज ने बताया कि लपास पंचायत के सिंधु राम सपुत्र कन्हू राम की छत के ऊपर पेड़ गिरने के कारण उसकी छत तथा इमारती लकड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उसी गांव के मनोहर लाल सपुत्र ब्रहमू राम, श्याम चन्द सपुत्र लुटिया राम, शिव राम सपुत्र आत्मा राम, दपू राम सपुत्र मेदू राम, वेली राम सपुत्र मेदू राम, गुलाब सिंह सपुत्र रोशू राम, शेर सिंह सपुत्र बुध राम, भाटकू राम सपुत्र सोहनू राम, जेठू राम सपुत्र हल्कू राम, राम चन्द सपुत्र गुज़रू राम, अह्याम सिंह सपुत्र रघू राम, जीत सिंह सपुत्र जटू राम, सुन्नी देवी पत्नी, बुद्धि सिंह के घर की छत को तेज तूफान ने उखाड़ फैंक दिया है।
वहीं इसी गांव के भेद पालक नाग राम सपुत्र विधा राम के भेड़- बकरियों के ऊपर पेड़ के गिरने से छः भेड़ें काल का ग्रास बन गई। वहीं वरधान पंचायत के कड़ियाँन गांव के सर्वदयाल सिंह तथा सोमा देवी विधवा यशंवत सिंह के घर की छत को भी तेज़ तूफान उड़ा ले गया है। इसके साथ-साथ छोटा भंगाल घाटी की मुल्थान पंचायत के शंगरेहड़ गांव में भी तेज तूफान ने भारी तवाही मचाई है। मुल्थान पंचायत के पूर्व प्रधान व पूर्व बीडीसी सदस्य मेहर सिंह ने बताया कि तेज़ तूफ़ान ने शंगरेहड़ गांव के धनु राम सपुत्र ब्रह्स्तु राम, मखौली राम सपुत्र रिडकू राम तथा रूप चनद सपुत्र निगरू राम के घरों की छतों को उड़ा कर दूर फैंक दिया है। जिस कारण दोनों घाटियों के इन सभी प्रभावितों का लाखों का नुकसान हो गया है। इसके साथ -साथ तेज़ तूफान के कारण जगह -जगह बिजली की तारें टूटने से रविवार देर रात से सोमवार को दिनभर दिनों घाटियां अंधेरे में ही डूब गई है। इसके साथ -तेज तूफान से ही दोनों क्षेत्रों को जोड़ने वाले बरोट -घटासनी मुख्य सड़क मार्ग के बीच जगह -जगह बड़े -बड़े पेड़ गिरने से यह सड़क मार्ग रविवार देर रात से सोमवार को सुबह 11 बजे तक पूरी तरह से बाधित रहा है।
जिस कारण यात्रियों को यातायात में भारी मुशिकलों का सामना करना पड़ा।
वहीं तेज़ तूफान तथा ओलावृष्टि ने यहां के किसानों की भरपूर फसल को खेतों में ही धरायशी कर दिया है जिस कारण किसानों की मेहनत पर पूरी तरह से पानी फिर गया है। इस बारे में उपतहसील टिक्कन के नायव तहसीलदार प्यार चन्द खनौरिया तथा मुल्थान के तहसिलदार हरिः कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी पटवार सर्किलों के पटवारियों को मौके जाकर नुकसान का जायज़ा लेने को भेजा गया है। सभी पटवारियों ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर दी है और उन्होंने उच्चाधिकारियो को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावितों की सरकार की और से मिलने वाली सहायता राशि को प्रभावितों द्वारा औपचारिकताएं पूर्ण कर प्रदान कर दिया जाएगा।











