लाहौल स्पीति में पंचायत चुनाव हेतु मतदान केंद्र एवं मतगणना स्थलों की सूची जारी, विभिन्न ग्राम सभाओं के लिए मतदान केंद्र निर्धारित- उपायुक्त 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 12 मई
जिला निर्वाचन अधिकारी ( पंचायत) एवं उपायुक्त, लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना  द्वारा पंचायत चुनावों के दृष्टिगत विकास खंड लाहौल के अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं के लिए मतदान केंद्रों तथा मतगणना केंद्रों की अधिसूचित सूची जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायत क्षेत्रवार निर्वाचन क्षेत्र संख्या, मतदान केंद्र तथा मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि लाहौल विकास खंड के  ग्राम सभा तिंदी के अंतर्गत कैण, भुजुंड, कुठाड, लोहणी तथा बाड़ा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तिंदी, राजकीय उच्च पाठशाला भुजुंड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तिंदी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहणी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तिंदी को मतदान केंद्र तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तिंदी को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा सलग्रां के अंतर्गत धार सलग्रां, थनवानी,सलग्रां, कुरचेड तथा  गरबुट सलग्रां निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलग्रां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलग्रां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलग्रां, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुरचेड तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलग्रां  को मतदान केंद्र तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक  पाठशाला सलग्रां  को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा मडग्रां के अंतर्गत आहत, धवल, कोराकी, चारु  तथा नामू निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय प्राथमिक पाठशाला आहत, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नामू,राजकीय प्राथमिक पाठशाला चारु, राजकीय प्राथमिक पाठशाला चारु तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला नामू को मतदान केंद्र तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  मडग्रां को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा उदयपुर के अंतर्गत उदयपुर-I, उदयपुर-II, उदयपुर-III, सलपट तथा उदयपुर-IV निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय प्राथमिक पाठशाला उदयपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलपट तथा राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर को मतदान केंद्र तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा चिममरट के अंतर्गत घारी, शकोली, चिमरट, तमलू तथा करपट निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिमरट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिमरट,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिमरट ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिमरट तथा राजकीय उच्च पाठशाला करपट को मतदान केंद्र तथा  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिमरट को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा तिंगरट के अंतर्गत चांगुट, तिंगरट, उडगोस, छालिंग तथा खंजर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तिंगरट , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तिंगरट , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तिंगरट , राजकीय प्राथमिक पाठशाला छालिंग तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला खंजर को मतदान केंद्र तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तिंगरट  को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा किशोरी के अंतर्गत किशोरी-II, किशोरी-I, कुकुमसेरी, अडत तथा बिहाडी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय उच्च पाठशाल किशोरी, राजकीय उच्च पाठशाल किशोरी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुकुमसेरी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला अडत तथा राजकीय उच्च पाठशाला किशोरी को मतदान केंद्र तथा राजकीय उच्च पाठशाला किशोरी को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा त्रिलोकनाथ के अंतर्गत त्रिलोकनाथ-II, त्रिलोकनाथ-l , हिंसा ,हिंसा छतांदी  तथा छातिंग निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकनाथ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकनाथ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकनाथ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकनाथ तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला छातिंग   को मतदान केंद्र तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकनाथ स्थित हिंसा को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा शकोली के अंतर्गत बरदंग, शकोली, पिमल, नुजूम तथा मशादी  निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय प्राथमिक पाठशाला शकोली, राजकीय प्राथमिक पाठशाला शकोली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली, तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली   को मतदान केंद्र तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा थिरोट के अंतर्गत सिंदबाड़ी-I, सिंदबाड़ी-II, थिरोट, झोलिंग-I तथा झोलिंग-II निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः लोक निर्माण विश्राम गृह थिरोट , लोक निर्माण विश्राम गृह थिरोट, लोक निर्माण विश्राम गृह थिरोट, राजकीय प्राथमिक पाठशाला झोलिंग-I तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला झोलिंग-Il को मतदान केंद्र तथा लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह  थिरोट को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा मूरिंग के अंतर्गत चोखंग, कमरिंग, मूरिंग, शेलिंग तथा लेबारिंग निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय प्राथमिक पाठशाला चोखंग, राजकीय उच्च पाठशाला मूरिंग, राजकीय उच्च पाठशाला मूरिंग, राजकीय माध्यमिक पाठशाला  लेबारिंग तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला लेबारिंग को मतदान केंद्र तथा राजकीय उच्च पाठशाला मूरिंग को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा नालडा के अंतर्गत नालडा-I, नालडा-II, नालडा-III, जसरथ-I तथा जसरथ-II निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय प्राथमिक पाठशाला नालडा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नालडा, राजकीय  प्राथमिक पाठशाला नालडा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जसरथ तथा राजकीय प्राथमिकपाठशाला जसरथ को मतदान केंद्र तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला नालडा को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा जुण्डा के अंतर्गत यंगथंग, लोमच, तलजोन,जुण्डा -I तथा जुण्डा-II निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओथंग, राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोमच, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुण्डा , राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुण्डा तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला  जुण्डा को मतदान केंद्र तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला  जुण्डा को मतगणना स्थल बनाया गया है।
 ग्राम सभा जाहलमा के अंतर्गत जाहलमा-I, जाहलमा घरबोग, फूडा-I, फूडा-II तथा जाहलमा-II निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला फूडा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला फूडा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा को मतदान केंद्र तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा गोहरमा के अंतर्गत लिंडूर, कोठी, रापडिंग, गोहरमा-I तथा गोहरमा-II निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः महिला मंडल भवन लिंडूर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रापडिंग, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रापडिंग, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोहरमा तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोहरमा को मतदान केंद्र तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोहरमा को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा जोबरंग के अंतर्गत जोबरंग-I, जोबरंग-II, रापे, राशेल तथा लिंगर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय उच्च  पाठशाला जोबरंग, राजकीय उच्च  पाठशाला जोबरंग, राजकीय उच्च  पाठशाला जोबरंग, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रापे तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला लिंगर को मतदान केंद्र तथा राजकीय उच्च  पाठशाला जोबरंग स्थित रापे को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा शान्शा के अंतर्गत शान्शा-I, शान्शा-II,शान्शा-lll, शान्शा-lV तथा शान्शा-V इन सभी  निर्वाचन क्षेत्रों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  शान्शा को मतदान केंद्र एवं मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा रानिका के अंतर्गत किरतिंग, ठपाक, ढवांशा, रवालिंग तथा रुडिंग निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय माध्यमिक पाठशाला किरतिंग,राजकीय माध्यमिक पाठशाला किरतिंग,राजकीय माध्यमिक पाठशाला किरतिंग, राजकीय प्राथमिक पाठशाला किरतिंग , राजकीय प्राथमिक पाठशाला किरतिंग को मतदान केंद्र तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला किरतिंग को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा वारपा के अंतर्गत लपशक, रांगवे, तोजिंग, लोट-I तथा लोट-I निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोट, राजकीय प्राथमिक पाठशाला तोजिंग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोट तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोट को मतदान केंद्र तथा मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा तांदी के अंतर्गत मरबल, सुमनम, तांदी, ठोलंग-II तथा ठोलंग-I निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय प्राथमिक पाठशाला मरबल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला तांदी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला तांदी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठोलंग तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठोलंग को मतदान केंद्र तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला तांदी को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा मालंग के अंतर्गत वारी, मालंग-I, मालंग-II, वारिंग तथा क्रोजिंग सभी  निर्वाचन क्षेत्रों के लिए  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मालंग को मतदान केंद्र तथा मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा गौशाल के अंतर्गत गौशाल -I, गौशाल-II,गौशाल -III, गौशाल-IV तथा गौशाल-V निर्वाचन क्षेत्रों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौशाल को मतदान केंद्र तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौशाल को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा मूलिंग के अंतर्गत शिपटिंग, बरगुल-I, बरगुल-II, मूलिंग-I तथा मूलिंग-II निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरगुल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरगुल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरगुल, राजकीय उच्च  पाठशाला मूलिंग तथा राजकीय उच्च  पाठशाला मूलिंग को मतदान केंद्र तथा राजकीय उच्च  पाठशाला मूलिंग को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा गोंधला के अंतर्गत थोरंग, गोंधला, यांगला, फुकतल तथा खिनांग निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंधला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंधला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंधला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुरद तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुरद को मतदान केंद्र तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंधला को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा शूलिंग के अंतर्गत थंगथंग, शूलिंग-I, शूलिंग-II, शूलिंग-III तथा शूलिंग-IV निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय प्राथमिक पाठशाला थंगथंग, राजकीय प्राथमिक पाठशाला थंगथंग, सामुदायिक भवन शूलिंग, राजकीय प्राथमिक पाठशाला थंगथंग तथा सामुदायिक भवन शूलिंग को मतदान केंद्र तथा सामुदायिक भवन शूलिंग को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा खंगसर के अंतर्गत शुगु, मुर्तिचा, रालिंग, खंगसर-l, तथा खंगसर- ll  निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय  माध्यमिक पाठशाला मरगेद, राजकीय माध्यमिक पाठशाला मरगेद ,  राजकीय प्राथमिक पाठशाला शूलिंग,राजकीय माध्यमिक पाठशाला मरगेद तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला मरगेद को मतदान केंद्र तथा  राजकीय माध्यमिक पाठशाला मरगेद को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा सिस्सू के अंतर्गत रोपसंग, गोम्पाथांग, शाशिन, जगदंग  तथा शुरथंग  निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः  धरातल महिला मंडल भवन रोपसंग ,राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोपसंग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिस्सू,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिस्सू तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला शुरथंग को मतदान केंद्र तथा  राजकीय वरिष्ठ  माध्यमिक पाठशाला सिस्सू को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा कोकसर  के अंतर्गत रांगचा, खरचोद, तेलिंग, डिम्फुक  तथा कोकसर  निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय माध्यमिक पाठशाला तेलिंग,राजकीय माध्यमिक पाठशाला तेलिंग,राजकीय माध्यमिक पाठशाला तेलिंग, हि० प्र ० राज्य विद्युत बोर्ड विश्राम गृह डिम्फुक को मतदान केंद्र तथा  हि ०प्र ० लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कोकसर को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम सभा कारदंग   के अंतर्गत गवाजंग-l, गवाजंग-ll, कारदंग-l,कारदंग-ll तथा कारदंग-lll निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय प्राथमिक पाठशाला गवाजंग ,राजकीय प्राथमिक पाठशाला गवाजंग,  राजकीय प्राथमिक पाठशाला कारदंग, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कारदंग तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कारदंग को मतदान केंद्र तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कारदंग को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम पंचायत बरबोग के अंतर्गत परसप्राग, लपचंग ,छेलिंग ,  प्युकर-I तथा  प्युकर-II  निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय प्राथमिक पाठशाला लपचंग,राजकीय प्राथमिक पाठशाला लपचंग,राजकीय प्राथमिक पाठशाला लपचंग,  राजकीय प्राथमिक पाठशाला  प्युकर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला  प्युकर  को मतदान केंद्र तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला लपचंग  को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम पंचायत दारचा के अंतर्गत जिस्पा, रारिक, दारचा सुमदो, दारचा दंगमा और योचे निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय माध्यमिक पाठशाला जिस्पा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रारिक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला दारचा सुमदो, राजकीय प्राथमिक पाठशाला दारचा सुमदो, राजकीय प्राथमिक पाठशाला योचे को मतदान केंद्र तथा राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक  पाठशाला दारचा को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम पंचायत कोलोंग के अंतर्गत कोलोंग , खंगसर, मेह , गेमूर तथा तिन्नो  निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलोंग, राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलोंग, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गेमूर,राजकीय प्राथमिक पाठशाला गेमूर और राजकीय प्राथमिक पाठशाला तिन्नो को मतदान केंद्र तथा राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलोंग को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम पंचायत युरनाथ के तहत युरनाथ, गुमरंग, गुमलिंग, स्टिंगरी और क्वारिंग  निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय प्राथमिक पाठशाला युरनाथ, राजकीय प्राथमिक पाठशाला युरनाथ, राजकीय  माध्यमिक पाठशाला  युरनाथ, राजकीय  माध्यमिक पाठशाला  युरनाथ, राजकीय प्राथमिक पाठशाला क्वारिंग को मतदान केंद्र तथा राजकीय   माध्यमिक पाठशाला  युरनाथ को मतगणना स्थल बनाया गया है।
ग्राम पंचायत केलंग के अंतर्गत बिलिंग, लोअर केलंग-l,लोअर केलंग-ll, अप्पर  केलंग-l,अप्पर  केलंग-ll निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रमशः राजकीय  प्राथमिक पाठशाला बिलिंग , राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलंग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलंग,राजकीय प्राथमिक पाठशाला अप्पर  केलंग और राजकीय प्राथमिक पाठशाला अप्पर  केलंग को मतदान केंद्र तथा राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलंग को मतगणना स्थल बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त बताया कि विकास खण्ड लाहौल के समस्त प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देशित किया जाता  है कि चुनाव प्रक्रिया के लिए अधिग्रहित किए गए स्कूलों/भवनों की चाबियाँ और फर्नीचर समय रहते संबंधित मतदान दलों को सौंपना सुनिश्चित करें। साथ ही समस्त पंचायत सचिवों को यह आदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पट्ट पर अधिग्रहित किए गए मतदान एवं मतगणना केंद्रों की सूची चस्पा करें। इसका उद्देश्य आम जनता को उनके मतदान केंद्र और मतगणना स्थल के बारे में सटीक जानकारी उपलब्ध कराना है और कहा कि ये निर्देश चुनाव व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और आम नागरिकों की सुविधा के लिए जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *