सुरभि न्यूज़
वाशिंग/कुल्लू, 12 मई
ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर वाशिंग में छात्र भारती एवं कन्या भारती के सदस्यों का चयन किया गया जिसमें छात्रभारती में संस्कृति, राहुल, श्रुति व चिराग को चुना गया जबकि कन्या भारती में पलक, वंशिका, श्रेयसी व रिद्धि ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय में छात्र भारती एवं कन्या भारती के नव निर्वाचित सदस्यों को छात्र भारती के प्रमुख शीतल और भूषण ने शपथ दिलाई गई। समारोह सभी सदनों के कैप्टन भी सम्मिलित हुए। प्रधानाचार्य विजेता ठाकुर ने बताया की इस तरह का समारोह बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व विकास की क्षमता को बढ़ाता है।











