Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 14 मई
उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जिला खेलकूद परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने परिषद के सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि परिषद के नियमों , उपनियमों से संबंधित दस्तावेज तथा अन्य कार्यों को शीघ्र पूर्ण करके आगामी बैठक का आयोजन वितरित एजेंडा तैयार करके किया जाए।
बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने किया। बैठक में शिक्षा, जलशक्ति, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न खेलकूद से संबंधित विशिष्ट लोग भी उपस्थित रहे।











