सुरभि न्यूज़
भुंतर / मणिकर्ण : 14 मई
जिला कुल्लू में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए दो मामलों में मणिकरण व भुंतर में चरस, चिट्टा सहित अन्य मादक पदार्थ के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदनलाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कसोल स्थित होटल पर्पल हाउस में कार्रवाई करते हुए दो युवकों की तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 31.97 ग्राम Meth, 0.42 ग्राम MDMA, 0.25 ग्राम LSD पेपर स्ट्रिप्स तथा 12.23 ग्राम चरस बरामद की गई।
आरोपियों की पहचान होटल लीजर विरेन्द्र सिंह उर्फ विरेन (27 वर्ष) पुत्र रानू सिंह निवासी बदेहड़, डाकघर पट्टी, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा तथा विवेक शर्मा (26 वर्ष) पुत्र मदन लाल शर्मा निवासी कोटला, डाकघर मझेडवां, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है।
इस संदर्भ में पुलिस थाना मणिकर्ण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 20, 22 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
अन्य दूसरे मामले में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गश्त के दौरान तेगुवेहड़ परिसर के गेट के अंदर निर्माणाधीन अस्पताल साइट पर तलाशी के दौरान एक युवक के कब्जे से 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गया।
आरोपी की पहचान जोगिन्द्र सिंह (36 वर्ष) पुत्र राम सिंह निवासी गांव एवं डाकघर पिपलागे, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
इस संदर्भ में पुलिस थाना भुंतर में आरोपी के विरुद्ध धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।













