सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
पंचायत चुनावों में गत दिनों उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरने के उपरान्त 15 मई को नाम वापिस लेनेका अंतिम दिन था। बरोट पंचायत में तैनात रिटर्निग अधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि बरोट, लपास तथा खलैहल सयुंक्त पंचायत की बीडीसी सदस्य उम्मीदवार थुजी गाँव की माया देवी तथा सुनीता देवी देवी ने अपना नामांकन पत्र भरा था जिसमें नाम वापिसी के दिन माया देवी ने अपना नाम वापिस ले लिया, जिस कारण सुनीता देवी निर्विरोध बीडीसी सदस्य बन गई है।
वहीं खलैहल पंचायत में तैनात रिटर्निंग अधिकारी टीएस ठाकुर ने बताया कि खलैहल पंचायत के लोगों द्वारा सभी पाँचों बार्डों में बार्ड सदस्यों को सर्वसम्मति से ही चुन लिया गया है। प्रधान के पद के लिए मियोट गाँव से सुभाष ठाकुर, बड़ी झरवाड़ गाँव से जय सिंह लगवाल तथा उपप्रधान के लिए बड़ी झरवाड़ गाँव से भागमल ठाकुर और संजय कुमार तथा छोटी झरवाड़ गाँव से देश राज चुनावी मैदान में डट गए हैं।
उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से चुने गए बार्ड सदस्यों में से बार्ड नम्वर -1 खलैहल से नीतू ठाकुर, बार्ड- 2 मियोट बार्ड से सीता देवी, बार्ड नम्वर – 3 खलैहल -2 सतपाल सिंह, बार्ड नम्वर- 4 झरवाड़ -1 से ऊषा देवी तथा बार्ड नम्वर 5 झरवाड़ -2 से त्रिलोक चंद शामिल है जिसके चलते उन सभी बार्ड सदस्यों को शपथ पत्र प्रदान किए गए है। जिसके लिए रिटर्निंग अधिकारी टीएस ठाकुर ने पंचायत के सभी लोगों का आभार जताते हुए सर्व सम्मति से चुने गए सभी बार्ड सदस्यों को बधाई दी है ।











