सोलन में गाड़ी में सवार युवक एवं युवती के कब्जे से 12.43 ग्राम चिट्टा बरामद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, सोलन

प्रदेश भर में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोलन जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए गाड़ी में सवार एक युवक एवं एक युवती को 12.43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन जिला पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक टाटा टियागो गाड़ी, जो परवाणू-धर्मपुर की ओर से सोलन की तरफ आ रही थी, को शमलेच के समीप नाकाबंदी कर चैक किया गया। चैकिंग के दौरान गाड़ी में सवार एक युवक एवं एक युवती के कब्जे से 12.43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

दोनों आरोपियों की पहचान रवि कुमार पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश निवासी रबोन, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 45 वर्ष तथा साक्षी शर्मा पुत्री दीप राम निवासी गाँव सिधोटी, डाकखाना पनोग, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में मामला  पंजीकृत किया गया है। मामले के अन्वेषण के दौरान प्रयुक्त वाहन को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है तथा उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त, दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *