सिविल हॉस्पिटल जोगिंदर नगर में 5 व 6 जून को आयोजित होगा सर्जरी का निशुल्क शिविर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बारोट : 17 मई

जिला मंडी के जोगिन्द्र नगर के वृज मंडी के पास सिंगला नीजि अस्पताल के संचालक डाक्टर एन के सिंगला के आग्रह पर दिल्ली के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा सरकारी अस्पताल जोगिन्द्र नगर में गरीब नागरिकों की सुविधा के लिए पांच और छः जून को सर्जरी का नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा।

डाक्टर सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान दिल्ली के डाक्टरों द्वारा पित्ते की पथरी, गुर्दे की पथरी, बच्चेदानी व रसौली आदि के ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे। इस शिविर में उनका भरपूर सहयोग रहेगा। उन्होंने जरूरत मंद लोगों को अवगत करवाना चाह कि इस नि:शुल्क शिविर का भरपूर लाभ उठाने के लिए जरूरतमंद लोग 25 मई तक डाक्टर सिंगला अस्पताल में अपना पंजीकरण करवा दें।

जरुरतमंद लोग भारी से भारी मात्रा में आकर इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाएं। इस शिविर में भाग लेने वाले सभी जरूरतमंद लोग अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए बीएन सकलानी के मोवाइल नंबर 9418262710 तथा मंजू कपूर के मोवाइल नम्बर 9418241492 सम्पर्क कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *