सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
राष्ट्र स्तरीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में चौहार घाटी में स्थित सामुदायिक स्वास्थय केंद्र बरोट में राष्ट्रीय डेंगू दिवस डाक्टर सचिन जसवाल की अगुवाई में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम में डाक्टर सचिन जसवाल, एफ़एचएस कृष्णा देवी, सीएचओ वरधान काँता देवी, सीएचओ रूलिंग सुमन कुमारी, एएन वरधान, लपास तथा रूलिंग की सभी आशा वर्करों सीता देवी, गीता देवी, विन्दना देवी, हेमलता देवी, शाहड़ी देवी, माली देवी, कुशमा, रीना और फागनी देवी सहित स्थानीय गाँवों की लगभग 62 महिला व पुरुषों ने भाग लिया।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को डाक्टर द्वारा डेंगू से बचाव, कारण, खान पान में परहेज़ और आसपास क्षेत्रों की साफ़ – सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। जिस कारण डेंगू जैसी भयंकर रोग फैलने का खतरा कम हो।











