खुशहाल तथा विकसित ग्राम पंचायतें ही देश की खुशहाली सुनिश्चित करती हैं – डॉ.रवीन्द्र कुमार ठाकुर

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
रविंदर चंदेल, बिलासपुर
जन-जागरूकता कल्याण मंच कोट, आजकल विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को अपने वोट की कीमत के बारे जागरूक कर रहा है। मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ.रवीन्द्र कुमार ठाकुर पूर्व (एच.पी.एस.) ने प्रदेश के प्रबुद्ध मतदाताओं से अपील की है कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है।
उन्होंने कहा कि खुशहाल तथा विकसित ग्राम पंचायतें ही देश की खुशहाली सुनिश्चित करती हैं। जागरुक एवं प्रबुद्ध मतदाता उम्मीदवारों की योग्यता और निष्पक्ष ईमानदार छवि देख कर ही अपना वोट उन्हें दें। क्योंकि ऐसी छवि वाले उम्मीदवार ही गांव के विकास को प्रगति की ओर ले जाते हैं जो उम्मीदवार अपना समय, पैसा एवं सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतार सकें, वास्तव में वही उम्मीदवार आपके वोट के सही हकदार हैं।
कहा कि जो सरकार तक और अधिकारियों तक आपकी आवाज और मांगे पहुंचा सके। क्योंकि आज तक आपने बहुत सारे प्रतिनिधियों को चुना है। उनके गुण-दोष देखे हैं। आपके वोट के आड़े कोई दलगत राजनीति, रिश्तेदारी, धर्म, जाति, क्षेत्रवाद नहीं आना चाहिए। इसलिए अब ऐसे प्रतिनिधि चुनें जो ग्राम पंचायत का विकास करवा सकें, ताकि आपकी ग्राम पंचायत और ग्राम भी आदर्श बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *