सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 18 मई
कुल्लू जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एस टी एफ कुल्लू की टीम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पतली कुहल से किराय के मकान में रह रहे एक व्यक्ति से 52 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
एसटीएफ सहायक अधीक्षक हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ कुल्लू की टीम ने एक गुप्त सूचना पर पतलीकुहल में एक व्यक्ति के किराए के कमरे में छापामारी की तो तलाशी के दौराने आरोपी टिंकू के कमरे से कुल 52 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान टिंकू सुपुत्र दीपक निवासी गांव जठेड़ बिहाल डाकघर कटराई जिला कुल्लू व उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है।
जो आरोपी टिंकू के खिलाफ पुलिस थाना पतलीकुहल, जिला कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।
आरोपी टिंकू काफी समय से नशे के अवैध कारोबार कर रहा था। मामले में आगामी तफ्तीश पुलिस थाना पतलीकुहल द्वारा की जा रही है।











