शिमला में शहीदी दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
शिमला, 21 मई
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल, राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षदगण और अन्य गणमान्य अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने उपस्थित सभी लोगों को अहिंसा और सहनशीलता की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और भजन गायन के माध्यम से राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।  श्रद्धांजलि सभा में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे जिन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *