सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बरोट द्वारा सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत चौहार घाटी के एक जरूरतमंद परिवार के सदस्य को दो लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
ग्रामीण बैक शाखा बरोट के प्रबंधक गौतम जांभुलकर ने बताया कि बैंक द्वारा यह धनराशि दिवंगत खाता धारक पृथी चंद पुत्र चमेल सिंह की विधवा हुई पत्नी बुद्धि देवी के हाथों प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि मृतक पृथी चंद चौहार घाटी के कढ़ीयाण का रहने वाला था और जिसकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई थी और उन्होंने ग्रामीण बैंक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को चला रखा था। जिस कारण उनकी मृत्यु के बाद बैंक द्वारा उनकी विधवा पत्नी बुद्धि देवी को दो लाख रुपये ही धनराशि प्रदान की गई।
इस मौके पर प्रबन्धक गौतम जांभुलकर ने समस्त लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि बैंक केवल वित्तीय लेन – देन का माध्यम नहीं है बल्कि संकट की घड़ी में ग्राहकों के परिवार को सहारा बन कर हमेशा आगे रहता है। उन्होंने कहा कि मात्र 436 रुँपये के वार्षिक प्रीमियम पर मिलने वाली यह बीमा धनराशि दिवंगत पृथीचंद के परिवार के लिए एक बड़ी आर्थिक सहायता साबित होगी।
बैक के सहायक प्रबंधक अभिषेक ने सभी ग्राहकों को केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन जैसी योजनाओं से अवश्य ही जुड़ना चाहिए ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
इसके साथ वरिष्ठ प्रबन्धक गौरव राणा ने कहा कि दो माह के अंतराल में ही बीमा राशि का भुगतान किया गया है। इसके लिए सभी बैंक कर्मचारी साक्षी है। इस दौरान शाखा प्रबंधक गौतम जांभुलकर, बैंक के सहायक प्रबंधक अभिषेक, वरिष्ट कैशियर गौरव राणा उपस्थित रहे।











