सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटा भंगाल तथा चौहार घाटी में 26 मई को हुए पंचायत राज का पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्वक रहा है। इस पहले चरण का चुनाव छोटाभंगाल की बड़ा ग्रां तथा स्वाड़ तथा चौहार घाटी की खलैहल तथा बरोट पंचायत में सम्पन हुआ।
जानकारी के अनुसार बड़ा ग्रां पंचायत में कुल 842 मत थे जिसमें मात्र 738 मतदाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस पंचायत में प्रधान पद के तीन उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। जिसमें राजिन्द्र कुमार उर्फ़ मिडू राम के पक्ष में 377 मत तथा मंगत राम के पक्ष में 325 मत पड़े जिसके चलते जिस कारण राजिन्द्र कुमार ने प्रधान पद में जीत हासिल की जबकि उपप्रधान पद के लिए मात्र दो ही उम्मीदवार इस चुनावी जंग में उतरे थे। जिसमें सुदर्शन कुमार उर्फ़ सरदारू को 449 और उसके प्रतिद्वंदी मंगत राम को मात्र 287 मत प्राप्त हुए जिस कारण सुदर्शन कुमार ने उपप्रधान का पद अपने कब्जे में ले लिया।
घाटी की स्वाड़ पंचायत में प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए थे । जिसमें दलजीत सिंह ने कुल 813 मतों में से 206 मत प्राप्त कर प्रधान का पद झटक लिया तथा उपप्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार उतरे थे। जिसमें संजय कुमार ने अपने दोनों प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए 437 मत प्राप्त कर उपप्रधान की कुर्सी को अपने कब्जे में ले लिया है वहीँ चौहार घाटी की खलैहल पंचायत में प्रधान पद के लिए दो तथा उपप्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।
सुभाष ठाकुर झोली में कुल 720 मतों में से 475 पड़े और प्रधान पद अपने कब्जे में ले लिया जबकि उपप्रधान पद पर भागमल ठाकुर की झोली में 409 मत पड़े तथा भागमल ठाकुर ने उपप्रधानी का पद झटक लिया वहीँ बरोट पंचायत में प्रधान पद की सीट महिला के लिए आरक्षित थी जिसमें दो महिलाएं चुनावी मैदान में उतरी हुई थी जिसमें हीना देवी के खाते में कुल 1207 मतों में से 737 डालकर मतदाताओं ने उसे प्रधान पद के काबिल बनाया तथा राजकुमार के पक्ष में 515 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया तथा उसे उपप्रधान की कुर्सी को संभालने के काबिल बना दिया । दोनों घाटियों में अपने पक्षों के विभिन्न पदों में जीते हुए सभी उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं ने हार पहनाकर भारी ख़ुशी का इज़हार किया तथा नाटी डालकर खूब झूमें।










