छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी में मतदातायों ने अपने प्रत्याशियों जीत दिलाकर ख़ुशी की जाहिर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी में 26 मई को हुए पंचायत राज का पहले चरण का चुनाव तथा 28 मई को हुए दूसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्वक रहा है। इस पहले चरण का चुनाव छोटाभंगाल की बड़ा ग्रां तथा स्वाड़ तथा चौहार घाटी की खलैहल तथा बरोट पंचायत में सम्पन होने के बाद 28 मई को दूसरे चरण में छोटाभंगाल की लोआई व मुल्थान तथा चौहार घाटी की लपास तथा धमच्याण  पंचायत में चुनाव संपन्न हुए।

जानकारी के अनुसार छोटाभंगाल घाटी की कोठी कोहड़ पंचायत में कुल 544 मत थे। इस पंचायत में प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। जिसमें हिम्मत राम उर्फ़ रिंकू के पक्ष में 322 मत पड़े जिसके चलते हिम्मत राम उर्फ़ रिंकू राम ने प्रधान पद में जीत हासिल की जबकि उपप्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार इस चुनावी जंग में उतरे थे।  जिसमें यशपाल को 240 मत मिले जिस कारण यशपाल ने उपप्रधान का पद अपने कब्जे में ले लिया।

 

घाटी की मुल्थान पंचायत में प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए थे, जिसमें पूर्व प्रधान सुरिन्द्र कुमार ने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए कुल 921 मतों में से 443 मत प्राप्त कर प्रधान का पद झटक लिया तथा उपप्रधान पद के लिए मात्र दो उम्मीदवार उतरे थे, जिसमें जोगिन्द्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी को पछाड़ते हुए 468 मत प्राप्त कर उपप्रधान की कुर्सी को अपने कब्जे में ले लिया है।

वहीँ घाटी की लोआई पंचायत में हुए महिला प्रधान पद के लिए आरक्षित थी जिसमें नविन्ता देवी कुल 713 मतों में से 382 मत प्राप्त कर पधान पद के नियुक्त हुई जबकि श्याम लाल के खाते में कुल मतों में से 357 पड़े तथा उपप्रधान पद झटक लिया वहीँ चौहार घाटी की लपास पंचायत में महिला प्रधान पद के लिए चार तथा उपप्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में उतरे थे । जिसके चलते रानी देवी की झोली में कुल 1018 मतों में से 322 पड़े और प्रधान पद को अपने कब्जे में ले लिया जबकि उपप्रधान पद पर पूर्व उपप्रधान देश राज की झोली में 505 मत पड़े तथा उन्होंने उपप्रधानी का पद झटक लिया।

वहीँ घाटी की ही धमच्यान पंचायत में दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे तथा उपप्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ जिसमें पूर्व उपप्रधान नरेश कुमार उर्फ़ वांटा राम के खाते में कुल 1408 मतों में से 763 मत डालकर मतदाताओं ने उसे अब प्रधान पद के काबिल बना दिया तथा तेजराम उर्फ़ नानकू के पक्ष में 815 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया तथा उसे उपप्रधान की कुर्सी को संभालने के काबिल बना दिया। दोनों घाटियों में अपने पक्षों के विभिन्न पदों में दुसरे चरण में जीते हुए सभी उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं ने हार पहनाकर भारी ख़ुशी प्रसन्नता जाहिर करते हुए एक दूसरे को लड्डू आदि खिलाकर मुंह मीठा किया तथा पहाड़ी नाटी डालकर खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *