जिला मंडी के तहसील पधर से सीमा देवी बनी भड़वाहन पंचायत की प्रधान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

पधर / मंडी, 29 मई

जिला मंडी के पधर तहसील की भड़वाहन ग्राम पंचायत की सीमा देवी ने पंचायती राज चुनाव में 419 मत हासिल किए और 241 वोटों के भारी अंतर से प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज की है। सीमा देवी की आयु 27 वर्ष है और शैक्षणिक योग्यता बी फार्मेसी की और पहली बार पंचायत प्रधान पद के लिए चुनाव नामांकन भर कर सफलता की प्राप्ति की।

सीमा देवी ने पंचायत वासियों का धन्यवाद ब्यक्त करते हुए कहा कि ये मेरी नहीं मेरी पंचायत के हर सदस्य की जीत है, जिन्होंने मुझे चुन कर प्रधान बनाया। सीमा देवी ने जनता से कहा कि गाँव के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूँगी और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करूँगी। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

नवनिर्वाचित प्रधान सीमा देवी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता गांव में सड़क, बिजली, पानी व शिक्षा की मूलभूत समस्याओं को दूर करना रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों को भ्रष्टाचार-मुक्त और पारदर्शी प्रशासन देने का भी आश्वासन दिया। समर्थकों ने चुनाव परिणाम सामने आने के बाद गांव में उत्साह के साथ विजय जुलूस निकाला गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को फूल-मालाएं पहनाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *