सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी में 26 तथा 28 मई को हुए पंचायत राज के पहले व दूसरे पहले चरण के चुनाव के बाद 30 मई को हुआ अंतिम चरण का पंचायत चुनाव भी शांतिपूर्वक रहा है। इस तीसरे व अंतिम चरण के चुनाव छोटाभंगाल के धरमान, पोलिंग तथा चौहार घाटी की वरधान, लटराण तथा तरस्वाण पंचायत में संपन्न हुए।
जानकारी के अनुसार धरमान पंचायत में महिला प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में उतरी थी जिसमें रेखा देवी को कुल 612 मतों में से 379 हासिल हुए तथा रेखा देवी लगातार दूसरी बार प्रधान पद के काबिल बनी जबकि उपप्रधान पद के लिए भी दो उम्मीदवार चुनावी दंगल में उतरे थे जिसमें मतदाताओं ने दीपक कुमार की झोली में 386 मत डाल कर उपप्रधानगी की कुर्सी दिलाई। घाटी की ही पोलिंग पंचायत में प्रधान पद तथा उपप्रधान पद के लिए पांच – पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हुए थे जिसमें राजू राम के हिस्से में मतदाताओं नें 912 मतों में से कुल 411 मत डाल कर प्रधानगी की जिम्मेदारी सौंपी तथा उपप्रधान पद में राजू राम ने अपने चार प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए 410 मत हासिल कर उपप्रधानगी के काबिल बन गए हैं।
वहीं चौहार घाटी की वरधान पंचायत की बात की जाए तो इस पंचायत में प्रधान पद की सीट महिला के लिए आरक्षित थी जिसके चलते पंचायत प्रधान के लिए दो महिला तथा उपप्रधान पद के लिए भी दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ जिसमें अर्चना देवी ने कुल 1200 मतों में से कुल 743 ने प्राप्त कर प्रधान बनी तथा काजू राम ने अपने प्रतिद्वंदी को हराते हुए कुल मतों में से कुल 839 मत अपने कब्जे में लेकर लगातार दूसरी बार उपप्रधानगी की बागडोर संभाली।
वहीं घाटी के ही दूसरे छोर में स्थित लटराण पंचायत में प्रधान पद के लिए और उपप्रधान पद के लिए दो – दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे जिसमें जोगिन्द्र कुमार की झोली कुल 1018 मतदाताओं में कुल 567 मतदाताओं ने अपने मत डालकर उन्हें लगातार दूसरी बार प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी और उपप्रधान पद में राज कुमार ने कुल मतों में से कुल 513 मत हासिल कर उपप्रधानगी का पद अपने कब्जे में लिया।
तरस्वाण पंचायत में महिला प्रधान पद के लिए चार महिलाएं मैदान में उतरी थी वहीँ उपप्रधान पद के लिए 6 उम्मीदवारों की बीच मुकाबला हुआ। जिसमें चम्पा देवी की झोली में कुल 1444 मतों में से कुल 671 मत पड़े तथा उसे प्रधान पद की कमान सौंप जबकि सुरजमणी ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए कुल मतदाताओं में से कुल 565 मतदाताओं ने उनके पक्ष में मत डालकर उन्हें उपप्रधान की कुर्सी पर बैठने के काबिल बना दिया।
सभी पंचायतों में विभिन्न पदों में जितने वाले सभी उम्मीदवारों के समर्थकों ने अपने चहेते उम्मीदवारों के गले में फूल मालाएं डाली तथा पहाड़ी नाटियां तथा एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियाँ मनाई व बधाइयां दी।











