Listen to this article

जिला कुल्लू में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए एक टैक्सी से चार ब्यक्तियों को 10 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदनलाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भुंतर की टीम ने हाट बजौरा में मंडी-कुल्लू फोरलेन पर फ्लाईओवर के समीप नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी स्विफ्ट डिजायर (PB01D-9481) को जांच हेतु रोका। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें सवार चार व्यक्तियों के कब्जे से कुल 10.00 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। बरामद 10 ग्राम हेरोइन का अनुमानित अवैध बाजार मूल्य लगभग ₹2 लाख आंका गया है ।

आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह (30), गुरप्रीत सिंह (25), अभिषेक (32) तथा वीरेन्द्र सिंह (20) सभी निवासी जिला अम्बाला, हरियाणा के तौर पर हुई है।

इस संदर्भ में पुलिस थाना भुंतर में चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन तथा नेटवर्क की पहचान हेतु चारों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *