पर्यावरण : बालीचौकी क्षेत्र में महिला मंडल थलौट की मातृशक्ति महिलाओं ने जवानों के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

बालीचौकी/कुल्लू

बाली चौकी क्षेत्र के मार्कण्डेय ऋषि मंदिर वकाहड़ी, थलौट, रूहड़ू धार तथा द्ववाडा में 133 ईको TA डोगरा B यूनिट के सूबेदार दलीप कुमार शर्मा की अगुवाई में 20 जवानों ने स्थानीय महिला मंडल थलौट की मातृशक्ति 30 महिलाओं के साथ मिलकर भागीदारी और जिम्मेदारी के आदर्श वाक्य के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया।

ईको टास्क TA डोगरा B यूनिट के सूबेदार दलीप कुमार शर्मा ने बताया कि हमारा मकसद सिर्फ पेड़ पौधे लगाना ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों की भागीदारी से ही पेड़ पौधे लगाए गए पौधों की देखभाल व अहम जिम्मेदारी तय करना है। इसी महीने में ईको टास्क TA डोगरा B यूनिट ने इलाके में 75 हजार पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। स्थानीय आराध्य देव श्री मार्कण्डेय ऋषि की पावन भूमि से पेड़ पौधे लगाने की शुरुआत करना ईको टास्क TA डोगरा B यूनिट की टीम को बड़े सौभाग्य की बात है।

सूबेदार दलीप ने कहा कि ये पेड़ पौधे हमारी कई प्रकार की जरूरतें पूरी करते हैं, गौ धन, भेड़ बकरी के लिए चारा, जलाने के लकड़ी, इमारती लकड़ी जैसी कई अन्य महत्वपूर्ण हितकारी जरूरतें पूरी करते हैं। आने वाले समय में ये पेड़ पौधे हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण के साथ स्वच्छ वातावरण, हरा भरा जंगल तोहफे की सौगात में मिलेगा।

महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि सेना के जवानों के साथ मिलजुल कर पौधे लगा कर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। पहाड़ का जीवन हरे भरे सुंदर जंगलो से है एक एक पौधा हमारे बच्चों का भविष्य है। एक महिला ने बड़े भावुक हो कर कहा कि कुछ शरारती तत्व जंगलों में आग लगाते हैं, जिससे हमारी वन सम्पदा के साथ करोड़ों जीव जंतुओं को मौत का सामना करना पड़ता है, जो बड़े दुःख की बात है।

 

जंगल में आग लगाने वालों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की सख्त जरूरत है, तभी हमारे जंगल बच पाएंगे। सूबेदार दलीप कुमार शर्मा ने कहा कि महिला मंडल युवक मंडलो के सहयोग से भागीदारी और जिम्मेदारी के प्रेरक आदर्श वाक्य के तहत हम 75 हजार पेड़ लगाने में अवश्य कामयाब होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *