जिला कुल्लू पंचायत समिति बंजार के नवनिर्वाचित सदस्य 6 जून को लेंगे शपथ

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
बंजार, 04 जून

कुल्लू जिला पंचायत समिति बंजार के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए 6 जून को विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे खंड विकास अधिकारी कार्यालय बंजार के सभागार (कॉन्फ्रेंस हॉल) में होगी।
पीठासीन अधिकारी (पंचायत समिति) एवं उपमंडलीय अधिकारी (नागरिक) बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियमावली, 1994 के प्रावधानों के तहत अधिसूचना जारी कर बैठक बुलाई गई है। बैठक में पंचायत समिति के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी। उपमंडलीय अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों से समय पर बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *