सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 04 जून
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, कुल्लू ने जून 2026 माह के लिए कुल्लू क्षेत्र में वाहन पासिंग (फिटनेस निरीक्षण) एवं ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जनहित में जारी किया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार कुल्लू (आरटीओ) में वाहन पासिंग 5, 11, 16, 22 एवं 27 जून को आयोजित की जाएगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 6 जून को लिया जाएगा।
कुल्लू (आरएलए) में ड्राइविंग टेस्ट 18 जून को आयोजित होगा। मनाली में वाहन पासिंग 8 और 23 जून तथा ड्राइविंग टेस्ट 9 जून को लिया जाएगा। बंजार में वाहन पासिंग तथा ड्राइविंग टेस्ट 10 जून को होगा। उदयपुर में वाहन पासिंग तथा ड्राइविंग टेस्ट 24 जून को आयोजित किया जाएगा। केलांग में वाहन पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट 25 जून को आयोजित किए जाएंगे।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिन दिनों वाहन पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन निर्धारित हैं, उन दिनों ड्राइविंग टेस्ट प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा वाहन पासिंग दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, जब तक कि अन्यथा निर्धारित न किया गया हो।
—
You received this message because you are subs










