Listen to this article
सुरभि न्यूज़
शिमला, 04 जून
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को शिमला स्थित उनके आवास ओक-ओवर में प्रातः 09 बजे चिनार पेड़ रोपण के प्रथम चरण का शुभारंभ करेंगे।
इसके उपरांत प्रातः 9:30 बजे मुख्यमंत्री शिमला के रिज मैदान में पुलिस एवं पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी व जलवायु परिवर्तन विभागों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और एंटी चिट्टा, क्लीन एंड ग्रीन हिमाचल व जनगणना जागरूकता मिनी रैली के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सायं 4:20 पर वन विभाग द्वारा कम्याणा हिल टॉप पर आयोजित नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे।













