योग : आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा कुल्लू में 09 से 14 जून तक हैप्पीनेस कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 04 जून

आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था कुल्लू के मिडिया प्रभारी सुशांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू में हैप्पीनेस कार्यक्रम 9 जून से 14 जून तक किया जाएगा।

वहीं 21 जून योगा दिवस से पहले ज़िला कुल्लू में अनेकों संस्थाओं द्वारा योग से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इस बार का थीम होगा।” योग करेगा कुल्लू” आनंद अनुभूति शिविर का आयोजन कुल्लू व भुंतर केंद्र’ में होना सुनिश्चित हुआ है।

इस शिविर में सुदर्शन क्रिया, प्रणायाम, योग, ध्यान, आसन लाभ, तनाव से मुक्ति, शरीर को बीमारियों से निजात, ऊर्जावान शरीर, शांत मन व क्रोध पर नियंत्रण, आत्मविश्वास में बढ़ोतरी व सकारात्मक सोच पर बल दिया जाएगा।

इस योग आनंद अनुभूति शिविर में प्रातः का सत्र 6 बजे से 8:30, 11 से 2 बजे तक व शाम का सत्र 5 बजे से 7:30 बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *