सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
हिमाचल जनकल्याण सभा दिल्ली द्वारा 6 जून को 49वां नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर चौहार घाटी के प्राथमिक स्वास्थय केंद्र सुधार में दी पालमपुर रोटरी आई फाउंडेशन मारंडा के अनुभवी डाक्टरों के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है ।
जनकल्याण सभा के अध्यक्ष के आर शर्मा ने बताया कि उनकी सभा हिमाचल प्रदेश के दूरगामी एवं पिछड़े क्षेत्रों में अबतक 48 बार नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन कर चुकी है, जिनमें लगभग 47 सौ मरीजों के मोतियाबिन्द के औप्रेशन सफलता पूर्वक कर चुके हैं। इन शिविरों में 43400 लोगों ने लाभ उठाया है।
उन्होंने बताया की इस तरह के स्वास्थय शिविरों के आयोजन में सभा अबतक लगभग एक करोड़ रूपये से भी अधिक राशि खर्च कर चुनी है। उनकी सभा केवल हिमाचल प्रदेश के लोगों की ही नहीं बल्कि समूचे देश में आई प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप एवं महामारी आदि से प्रभावित लोगों की सहायता करती है।
उन्होंने बताया की वर्ष 2023 व 2025 में प्रदेश में आई भयंकर आपदा में सभा ने लगभग 17 लाख रुपये की धनराशि खर्च की है। सभा द्वारा आयोजित के गए जाने वाले इस बार भी प्राथमिक स्वास्थय केंद्र सुधार में आयोजित किए जाने वाले नि:शुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर में दी पालमपुर रोटरी आई फाउंडेशन के अनुभवी डाक्टरों की टीम द्वारा आँखों के विभिन्न रोगों से पीड़ित सभी मरीजों की जांच एवं उपचार 6 जून शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया।
इस जांच के बाद डाक्टर जिन मरीजों को ओपरेशन करने के लिए चिन्हित करेंगे उनके ओपरेशन अगले दिन रविवार 7 जून को मेला सूद रोटरी आई अस्पताल मारन्डा में किए जाएंगे। सभा द्वारा सभी मरीजों को प्राथमिक स्वास्थय केंद्र सुधार से मारन्डा अस्पताल तक बस द्वारा नि:शुल्क पहुंचाया जाएगा और ओपरेशन के बाद सोमवार 8 जून को पोस्ट – ओपरेटिव एग्जामिनेशन के बाद शिविर स्थल सुधार में वापिस छोड़ दिया जाएगा। सभी मरीजों के लैंस सहित ओपरेशन बिल्कुल नि:शुल्क करने के साथ – साथ दवाइयां भी नि:शुल्क दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस शिविर के प्रचार – प्रसार तथा सफल आयोजन की पूरी व्यवस्था सभा के स्थानीय एसोसिएट सदस्य घनश्याम ठाकुर व अन्य सहयोगी सदस्यों द्वारा की जा रही है। इस शिविर में भूमिका निभाने वाले डाक्टरों की टीम का सहयोग करने के लिए सभा के कुछ कार्यकर्ता दिल्ली से आए हुए है जो कि मरीजों की जांच एवं ओपरेशन आदि में टीम का भरपूर सहयोग करेंगे ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।










