सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
पर्यावरण के संरक्षण एवं सम्बंर्धन में उत्कृष्ट कार्य हेतु ग्राम पंचायत चौगान ने पूरे हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार चौगान पंचायत की प्रधान निगेश ठाकुर को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शिमला रिज पर आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।
पंचायत प्रधान निगेश ठाकुर ने कहा कि पुरस्कार को पाप्त कर समूची पंचायत के लोग अत्यंत हर्षित और गोरवान्वित है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों, सभी निवासियों और पर्यावरण संरक्षण में भरपूर योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह सम्मान हम सभी के लिए बड़े गर्व का विषय है और पंचायत के समस्त लोगों को पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण की दिशा में और भी अधिक समर्पण के साथ काम करते रहने की प्रेरणा देता है।
चौगान पंचायत द्वारा इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए स्थानीय पूर्व जिला परिषद सदस्य धनीराम ठाकुर, पवना देवी तथा नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य राम लाल ने ग्राम पंचायत चौगान को हार्दिक बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए ग्राम पंचायत चौगान से अन्य क्षेत्रों की पंचायतों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।










