महिला साहित्यकार संस्था हिमाचल प्रदेश कुल्लू इकाई ने आयोजित किया साहित्यिक आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट , कुल्लू

विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला साहित्यकार संस्था हिमाचल प्रदेश कुल्लू इकाई द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर धारा, लरांकिलो में साहित्यिक आयोजन किया गया, जिसमें काव्य गोष्ठी और भाषण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह साहित्यिक आयोजन प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रिता सिंह के नेतृत्व एवं दिशा निर्देश में आयोजित किया गया। इस आयोजन मेँ महिला साहित्यकार संस्था की जिला अध्यक्ष सोमलता ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुषमा शर्मा और रीना कपूर मौजूद रही।

साहित्यिक आयोजन प्रधानाचार्य डिंपल ठाकुर की अध्यक्षता मेँ आयोजित किता गया जबकि अन्य अध्यापकगण व कर्मचारी भी शामिल हुए। इस आयोजन मेँ नीलम, संगीता, तन्वी, विनीता ठाकुर, अमृता कुमारी, भुवनेश्वरी, कल्पना, पविंदर सिंह, नैना देवी,  हीरा देवी, गीता कपूर, प्रेम सिंह व संजीव ने मुख्य रूप से भाग लिया।

कवि गोष्ठी मेँ निकिता, श्रेया, हितार्थ और कृतिका विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व सम्बंर्धन का सन्देश दिया जबकि अरुण, सुकृति, सृष्टि व उपासना ने भाषण दे कर पर्यावरण के प्रति सजग किया। अंत में मुख्यतिथि ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को उपहार दे कर सम्मानित किया।

2 Comments

  1. डॉ रीता सिंह एक जुझारू साहित्यकार हैं, मैं आपके बहुत से कार्यक्रमों की साक्षी रही हूँ। नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए किये गये इनके इस शुभ कार्य को सराहा जाना बहुत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *