अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में आज दोपहर बाद 04 बजे हिमाचल की पहचान महा नाटी का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसके शिमला के आस पास की आईसीडीएस खण्ड से लगभग 250 महिलाएं भाग लेंगी। इसके अलावा फन अट्रैक्शन में विभिन्न करैक्टर व स्टेच्यू मैन तथा फ्लावर शो का भी आयोजन किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला में माध्यम से विभिन्न राज्यों के कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ लोगों और पर्यटकों का मनोरंजन करेंगे। सायं 6 बजे पुलिस सहायता कक्ष के समीप छम्म नृत्य होगा व गेयटी थिएटर में रंग मंच उत्सव के तहत ‘डबल-ट्रबल’ नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या का आगाज सायं 04 बजे से आरंभ कर दिया जाएगा और इसके साथ ही मुख्य मंच पर कलाकारों की प्रस्तुतियां शुरू हो जायेंगी। द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डिसी शिमला के फेसबुक पेज पर उपलब्ध होगा।











