सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
स्वच्छ भारत मिशन के तहत उपमंडलाधिकारी पद्दर नागरिक सुरजीत सिंह ने सरकार के आदेशानुसार वीरवार को स्वच्छता एव कूडा – कचरा निष्पादन का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत चौहार घाटी की लटराण, तरस्वान तथा धमच्यान पंचायत के बाद वरधान, लपास, बरोट तथा खलैहल पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों के साथ पंचायत कार्यालय बरोट में बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में विकास खंड अधिकारी विनय चौहान, बरोट पंचायत की नव निर्वाचित प्रधान हीना देवी, उपप्रधान राजकुमार, पूर्व प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर, खलैहल पंचायत के उपप्रधान भागमल, लपास पंचायत के उपप्रधान देश राज, वरधान पंचायत की प्रधान अर्चना देवी तथा बरोट पंचायत के अंतर्गत आने वाले बरोट, थूजी, ढराँगण, कहोग तथा तरवाण महिला मंडलों की महिलाएं, स्थानीय होटल, होम स्टे, गेस्ट हौउसों, ढावा तथा टी स्टोल संचालक उपस्थित रहे।
उपमंडल अधिकारी सुरजीत सिंह ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने घर – गाँव, होटलों, गेस्ट हाउसों, होम स्टे दुकानों तथा आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा- कचरा न फैलाएं। उसके बाद वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने एसडीएम पद्धर की देखरेख में पंचायत कार्यालय परिसर, बरोट तथा लक्कड़ बाज़ार में इधर – उधर फैले कूड़ा –कचरा को उठाया और पंचायत कार्यालय में जमा किया।
उस दौरान एसडीएम पद्धर वर्त्तमान पंचायत प्रधान महिला मंडलों की सदस्यों ने सभी लोगों को स्वच्छता के बारे में प्रेरित किया ।











