कुल्लू जिला के हथीथान, भून्तर में पुलिस ने 160 पेटी किंगफिशर बीयर सहित दो युवक किए गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 12 जून

कुल्लू पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भून्तर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना भून्तर की टीम ने गश्त के दौरान हाथीथान चौक पर एक पिकअप वाहन (HP-89-3996) को संदेह के आधार पर जांच हेतु रोका।

तलाशी के दौरान वाहन से 160 पेटी (1,920 बोतलें) किंगफिशर बीयर बरामद की गई, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के ले जाया जा रहा था।

इस संदर्भ में वाहन चालक अजय चौधरी तथा मुकेश कुमार, दोनों निवासी जिला बिलासपुर (हि.प्र.), के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद शराब की खेप के स्रोत एवं गंतव्य को लेकर गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *