सीपीआर का ज्ञान हर नागरिक के लिए जरूरी – सुंदर सिंह ठाकुर

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 12 जून
नर्सिंग स्कॉलर सोसायटी (हिमाचल प्रदेश) के तत्वावधान क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज द्वारा नर्सिंग एवं मेडिकल विद्यार्थियों तथा स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने किया।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कार्डियक अरेस्ट जैसी आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, सीपीआर की नवीनतम तकनीकों और जीवन रक्षक उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिक चर्चा सत्रों, व्याख्यानों तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक सीपीआर प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सीपीआर का ज्ञान केवल स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही समय पर दिया गया सीपीआर किसी व्यक्ति के जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर साबित हो सकता है तथा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जागरूकता और जीवन बचाने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजकों ने बताया कि कार्यशाला नर्सिंग एवं मेडिकल क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों और पेशेवरों के लिए शैक्षणिक समृद्धि, कौशल विकास और पेशेवर संवाद का प्रभावी मंच साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *