सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 13 जून
जिला कुल्लू के भुंतर – मणिकर्ण सड़क मार्ग पर सरसाडी के पास बीते दिन पंजाब की एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी, जिसमें पांच लोग सवार थे। पुलिस की जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना कुल्लू हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी के पास पंजाब का एक पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिस हादसे में कार में सवार 5 लोगों में से 2 मौत की मौत हो गयी जबकि 3 लोग घायल है। घायलों में 8 साल की बच्ची भी शामिल है। घायलों का कुल्लू अस्पताल में इलाज में इलाज चल रहा है।
सरसाड़ी सड़क हादसे में मृतक की पहचान 45 वर्षीय परमिंदर व 19 वर्षीय निधि जालंधर के तौर पर हुई है जबकि घायल 40 वर्षीय रितु,17 वर्षीय मानव जालंधर पंजाब तथा 06 वर्षीय आदित्य कपूरथला का रहने वाला है।












