ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर वशिंग में16 से 18 जून तक आयोजित हो रही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

वशिंग, कुल्लू

जिला कुल्लू के ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर वशिंग में दिनांक 16 से 18 जून तक कुल्लू ज़िला के 12 सरस्वती विद्या मंदिरों के कुल 360 छात्र खेलों में भाग ले रहे हैं, जिसमें मेजर गेम्स और एथलेटिक्स में खिलाडी अपना दमखम दिखाएंगे।

इसके पश्चात यहां से विजेता खिलाड़ी प्रांत के लिए चयनित होकर खेलेंगे, जिसमें कबड्डी, खो -खो और योगासन 3 से 5 जुलाई 2026 को बाशिंग विद्यालय में ही रहेगा। खेलों के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर पुनीत सूद प्रिंसिपल पॉलिटेक्निकल कॉलेज काइस ने शिरकत की।

उन्होंने विधिवत खेलों की घोषणा की। इस दौरान ज़िला मंत्री जोगिंदर, संकुल प्रमुख जितेंद्र, विजेता, भुंतर के प्रधानाचार्य हरदीप, सरसई के प्रधानाचार्य रूपलाल, प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय सेन व सदस्य खुशी वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

खेलों की रचना एवं व्यवस्था के लिए प्रांत शारीरिक संयोजक राकेश, प्रांत घोष संयोजक भाग सिंह, जिला खेल प्रमुख देवराज, शारीरिक आचार्य शकुंतला और सुरेंदर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *