सुरभि न्यूज़
बंजार, 17 जून
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार, कुल्लू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 1 जून, 2026 से 19 जून, 2026 तक महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि : 1 जून, 2026 से 19 जून, 2026
पूर्व-प्रवेश परामर्श (प्री-एडमिशन काउंसलिंग) : 12 जून, 2026 से 19 जून, 2026
प्रथम मेरिट सूची का प्रकाशन : 20 जून, 2026, सायं 5:00 बजे
प्रथम मेरिट सूची के चयनित विद्यार्थियों द्वारा फीस जमा करने की तिथि : 21 जून, 2026 से 23 जून, 2026
द्वितीय मेरिट सूची का प्रकाशन : 24 जून, 2026, अपराह्न 3:00 बजे। साथ ही, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थी भी निर्धारित तिथियों के दौरान अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय द्वारा विभिन्न प्रवेश समितियों का गठन किया गया है, जिनसे अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार, जिला कुल्लू एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है। महाविद्यालय के पूर्व छात्र प्रदेश एवं देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
महाविद्यालय में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तीनों संकाय संचालित हैं। विद्यार्थियों के लिए आधुनिक आईटी लैब, स्मार्ट कक्षाएँ, भाषा प्रयोगशाला, डिजिटल लाइब्रेरी, खेल सुविधाएँ तथा कैंटीन जैसी उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन करने तथा प्रवेश संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से महाविद्यालय की वेबसाइट एवं सूचना पट्ट का अवलोकन करने का आग्रह किया है।











