रंगमंच : तीसरी नाट्य कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागी बच्चों ने लघु नाटक उजबक राजा तीन डकैत का किया सफल मंचन 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 17 जून

ऐक्टिव मोनाल कल्चरल ऐसोसिएशन कुल्लू द्वारा आसपास के सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही नाट्य कार्यशालाओं में तीसरी नाट्य कार्यशाला का समापन पी एम श्री राजकीय वरिश्ठ माध्यमिक पाठशाला भुन्तर में प्रतिभागी बच्चों के साथ कार्यशाला में तैयार किए गए लघु नाटक ‘उजबक राजा तीन डकैत’ के मंचन के साथ हुआ।

संस्था के रंगकर्मी रेवत राम विक्की ने इस कार्यशाला का संचालन किया था और 25 बच्चों ने इस कार्यशाला में नाट्य विधा की बारीकियों को सीखा। नाटक का प्रस्तुतिकरण विद्यालय परिसर में छात्रों तथा अध्यापकों के समक्ष किया गया और प्रतिभागी बच्चों ने अपने सुदृढ़ अभिनय से दर्शकों का मन मोहा।

नाटक की शुरूआत राजा के मंहगे कपड़ों के शौक से होती है, जिसमें राजा प्रजा की फिक्र छोड़ कर अपनी पोषाकें बदलने में ही व्यस्त रहता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब राज्य में तीन चालाक ठग आते हैं और राजा को एक जादुई पोषाक सिलने का झांसा देते हैं। वे कहते हैं कि यह कपड़ा केवल बुद्धिमानों को ही दिखेगा और बेवकुफों को नहीं। इस तरह से वे ठग उसे कुछ नहीं पहनाते और कहते हैं कि यह सिर्फ बुद्धिमानों को ही दिखता है।

राजा अपने आप को बेवकूफ साबित नहीं करना चाहता और वैसे ही चलता है। सब बड़े लोग कहते हैं कि वाह क्या सूट है! वे ऐसा इसलिए कहते हैं कि वे राजा के सामने अपने आप को बेवकूफ साबित नहीं करना चाहते परन्तु एक अबोध बच्चा कहता है कि राजा नंगा है। क्योंकि वह किसी झूठ का लबादा ओढ़े नहीं होता।

नाटक में नितिन, गौरव, जिया, शिवांष, आयुश कुमार, नितिन कुमार, मोनू, प्रति़ज्ञा, तनवी, हिमानी, मुस्कान, अंजना सोनम व तिलमाया आदि बच्चों ने भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *