आश चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर में ऑक्यूपेशनल थेरेपी प्राप्त कर रहे बच्चों के अभिभावकों की बैठक आयोजित

Listen to this article
सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 18 जून

आश चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर, कुल्लू में ऑक्यूपेशनल थेरेपी सेवाएँ प्राप्त कर रहे बच्चों के अभिभावकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अभिभावकों एवं थेरेपी टीम के बीच सहयोग को और अधिक सशक्त बनाना, बच्चों की प्रगति को बेहतर बनाना तथा सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित करना था।

बैठक के दौरान बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों की भूमिका, घर पर दिए जाने वाले होम प्रोग्राम के नियमित पालन का महत्व तथा थेरेपी के बेहतर परिणामों के लिए परिवार और विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, आने वाले समय में थेरेपी सेवाओं के संचालन हेतु एक संरचित प्रणाली के बारे में भी जानकारी साझा की गई, जिससे प्रत्येक बच्चे को उसकी आवश्यकता के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सहायता सुनिश्चित की जा सके।

केंद्र की ओर से कहा गया कि बच्चों की वास्तविक और स्थायी प्रगति तभी संभव है जब थेरेपिस्ट और परिवार समान लक्ष्यों की दिशा में मिलकर कार्य करें। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने अपने विचार साझा किए तथा अपने बच्चों के विकास एवं भविष्य के लिए निरंतर सहयोग और सहभागिता का विश्वास व्यक्त किया।

केंद्र का विश्वास है कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से एक ऐसी थेरेपी प्रणाली विकसित की जा सकती है जो निष्पक्ष, प्रभावी, टिकाऊ तथा बच्चों की आवश्यकताओं पर केंद्रित हो।

इस अवसर पर आश अभिभावक समूह के अध्यक्ष राकेश उपाध्याय,अभिभावक समूह से प्रतिनिधि के रूप में कमलेश धीमान एवं अन्य अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *