सुरभि न्यूज़
सुरेन्द्र मिन्हास, चांदपुर
कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक विचार मंथन और सम्मान समारोह नगर के साथ लगते गांव दनोह में संपन्न हुई।। समारोह की अध्यक्षता मंच के निदेशक सुरेन्द्र सिंह मिन्हास ने की जबकि मंच का सुंदर संचालन महासचिव बाबू राम धीमान ने बखूबी किया। जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल मुख्य अतिथि और अरुण गौतम तथा नीरज शर्मा खास मेहमान के तौर पर उपस्थित रहे। नरेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जबकि सूबेदार बीर सिंह चंदेल ने मधुर धुनों के साथ मंगल ध्वनी प्रस्तुत की।
सम्मान समारोह में जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल, चेतना संस्था बीजेपुर के निदेशक अरुण गौतम, कलोल के सहायक कमांडेंट और कवि नीरज शर्मा और बिलासपुर के अतिरिक्त निदेशक शिक्षा सुशील पुंडीर को सम्मानित कर उन्हें पुष्पहार और दिव्य शक्ति चुनरियां ओढ़ा कर विभूषित किया गया।
सुरेन्द्र मिन्हास द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक पहाड़ी कविता संग्रह पुस्तक “जनेत ” की समीक्षा शिक्षाविद् जीत राम सुमन द्वारा लिखी और प्रस्तुत की गई। इसी पुस्तक की अनिल शर्मा नील द्वारा लिखी गई समीक्षा उनकी अनुपस्थिति में सुशील पुंडीर परिंदा ने प्रस्तुत की। बैठक में मैडम उपासना और नीरज शर्मा ने मंच की सदस्यता ग्रहण की।
सम्मान समारोह में उपरोक्त सदस्यों के अलावा सुमन चड्ढा, बुद्धि सिंह चंदेल, गायत्री शर्मा, कौशल्या देवी, रामपाल डोगरा, रविंदर कमल, सरस्वती स्वाति शर्मा, लश्करी राम, राकेश मनहास, कर्मवीर कंडेरा, विजय कुमारी सहगल, जगदीश सहोता, प्रतिभा शर्मा, रविंदर कुमार शर्मा, कविता शर्मा, अमरनाथ धीमान, अनीता शर्मा, प्रणव शर्मा, प्रियंता शर्मा और प्रतिमा सहित चालीस के करीब कला कलमकार शामिल रहे। उपस्थित सभी महानुभावों को नवप्रकाशित पुस्तक जनेत की एक एक प्रति, और मालपूए का प्रशाद वितरित किया तथा अंत में सभी ने कहलूरी धाम का आनंद लिया।












