जिला मंडी के पद्धर ब्लॉक में बीडीसी अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी ने मारी बाजी 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

पंचायत चुनाव में पद्धर ब्लॉक के चौहार घाटी की खलैहल, बरोट तथा लपास पंचायत से तेज तरार भाजपा समर्थित नेत्री सुनीता ठाकुर को तीनो पंचायतों ने निर्विरोध बीडीसी का सदस्य चुना था। पद्धर ब्लॉक कार्यालय में बीडीसी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हुई वोटिंग में सुनीता देवी ने बीडीसी अध्यक्ष पद अपने कब्जे में ले लिया। जिस कारण पद्धर ब्लॉक के भाजपा के समस्त कनिष्ठ व् वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।

बीडीसी अध्यक्षा बनने पर पद्धर भाजपा मंडल के अध्यक्ष इंद्र ठाकुर, भाजपा ग्राम केंद्र बरोट प्रमुख प्रेम कुमार, बरोट वूथ के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, कहोग वूथ के अध्यक्षव् नवनिर्वाचित उपप्रधान राजकुमार, वूथ पालक काहन चंद, बरोट पंचायत की नव निर्वाचित प्रधान हीना देवी, लपास पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान देश राज, पद्धर भाजपा के उपाध्यक्ष व् खलेहल पंचायत के नव निर्वाचित प्रधान सुभाष ठाकुर, उपप्रधान भागमल ठाकुर, झरवाड़ वूथ के अध्यक्ष सुरेश कुमार,  बरोट वूथ के अध्यक्ष कमल जीत सहित मंगत राम, वृज लाल, कृष्ण कुमार, प्यार चंद, पूर्ण चंद, विनोद कुमार चमेल चौहान, प्रेम सिंह, रजा कुमार, भोखी राम आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी जाहिर करते हुए सुनीता ठाकुर, उनके पति तथा परिजनों को तहदिल से बधाई दी है।

वहीँ बीडीसी की अध्यक्षा सुनीता ठाकुर का कहना है कि उन्हें अध्यक्ष पद मिलने की बडी ख़ुशी है। उन्होंने पंचायतों के समस्त लोगो सहित कार्यकर्ताओं को विश्वाश दिलाया कि वे पूरी लग्न, ईमानदारी व बिना किसी भेदभाव से विकास कार्य करने में हमेशा ही कृतसंकल्प रहूंगी।

पद्धर ब्लॉक की बीडीसी अध्यक्षा bani पर हार पहनाकर सुनीता ठाकुर का स्वागत करते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं का फोटो भी भेज दिया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *