सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
इस वर्ष पंचायत चुनाव के तहत छोटा भंगाल व चौहार घाटी को राजनीति के क्षेत्र बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गत दिन जिला मंडी के पद्धर ब्लॉक में हुए बीडीसी अध्यक्ष चुनाव में चौहार घाटी की बरोट पंचायत के थुजी गाँव की भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य सुनीता ठाकुर ने बीडीसी अध्य्क्षा पद अपने नाम किया है। वहीँ जिला कांगड़ा के बैजनाथ ब्लॉक में हुए बीडीसी अध्यक्ष के चुनाव में धरमान पंचायत के निवासी नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य व पूर्व प्रधान भाजपा समर्थित संजय ठाकुर ने बीडीसी अध्यक्ष के चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी को मात्र एक मत से हराकर अपना कब्जा जमाया है। संजय ठाकुर के बीडीसी का अध्यक्ष बनने पर समूचे छोटा भंगाल में ख़ुशी की लहर छा गयी है।
संजय ठाकुर ने बताया कि उनकी यह जीत मात्र खुद की नहीं हुई है बल्कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी, बैजनाथ मंडल के समस्त भाजपा
कार्यकर्ताओं की हुई है। मतदान के समय उनके सहयोगी बीडीसी सदस्य ने उन पर पूरा भरोसा जताते हुए अपने मत का प्रयोगकर व बैजनाथ
मंडल के समस्त भाजपा के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दिन – रात मेहनत कर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है इसके लिए वे इन समस्त लोगों के हमेशा आभारी रहेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को विशवास दिलवाया कि वे इस पद को बेखूबी निभाएंगे और बिना किसी
भेदभाव से विकास कार्य को गति देंगे। उन्होंने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, बैजनाथ के चुनाव प्रभारी पंकज जम्बाल, बैजनाथ के
पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी व सुधीर शर्मा, संगठन कार्यकर्ता विपिन परमार, मंडल अध्यक्ष सुरिन्द्र कपूर तथा बैजनाथ क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
वहीँ संजय ठाकुर द्वारा बीडीसी का अध्यक्ष बनने पर छोटाभंगाल घाटी के भाजपा ग्राम केंद्र मुल्थान के प्रमुख भीम सिंह ठाकुर, छोटाभंगाल भाजपा के प्रभारी मोहन लाल, बड़ा ग्रां पंचाय के नवनिर्वाचित प्रधान राजेन्द्र कुमार, बीडीसी सदस्य शर्मिला ठाकुर, हेमलता, कोठी कोहड़ पंचायत उपप्रधान यशपाल सिंह, धरमान पंचायत प्रधान रेखा देवी, मुल्थान पंचायत प्रधान सुरिन्द्र कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य हीरा लाल, रुमाल चंद, मुल्थान पंचायत पूर्व प्रधान दुर्गेश कुमारी, सुरेश कुमार, स्वाड़ पंचायत पूर्व प्रधान गुड्डी देवी, पोलिंग पंचायत प्रधान राजू राम तथा पूर्व प्रधान शालू देवी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए संजय ठाकुर को बधाई संदेश दिया है।












