जिला कुल्लू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलुग्रां जिला में विद्यालय प्रबंधन समिति का किया गठन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

जलुग्रां, कुल्लू : 20 जून

कुल्लू जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलुग्रां में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का गठन आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से विद्याप्रकाश को  विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रधान तथा मीरा देवी को उप प्रधान नियुक्त किया। इसके साथ ही नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य भी चुने गए।

उन्होंने कहा कि नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति कार्यकारिणी विद्यालय के शैक्षिक विकास, विद्यार्थियों के हितों तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेगी। सभी सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना सागर ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं मेहमानों का धन्यवाद किया तथा विद्यालय के विकास में उनके सहयोग की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *