Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 21 जून
उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) केलांग कुनिका एकर्स ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय केलांग का दौरा किया। इस दौरान विद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद स्थापित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों तथा युवा पीढ़ी की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देगी तो देश का भविष्य अधिक सशक्त, सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनेगा।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवारों तथा आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर कुनिका एकर्स ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा जीवनभर स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प दिलाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों











