सुरभि न्यूज़
कुल्लू, मई
कुल्लू जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ए एस आई भानु प्रताप के नेतृत्व में एसटीएफ कुल्लू की टीम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए मंडी में पति पत्नी को किराय के मकान से 20 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ सहायक अधीक्षक हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ कुल्लू की टीम ने परमार कॉलोनी, मंडी में एक क्वार्टर/किराए के कमरे की तलाशी ली तो कमरे में रह रहे दो व्यक्ति जो पति पत्नी है के कब्जे से 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान सपना पत्नी प्रवीण कुमार उम्र 26 वर्ष तथा प्रवीण कुमार सुपुत्र गुलाब सिंह गांव त्रांबी डाकघर खलानू तहसील कोटली जिला मंडी उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है।
इस संबंध में उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पुलिस थाना सदर मंडी में दर्ज़ किया गया है। मामले में आगामी जाँच थाना सदर मंडी द्वारा की जा रही है। एस टी एफ की टीम में ए एस आई भानु प्रताप, आरक्षी शाहीद अली, आरक्षी मोमिन खान, महिला आरक्षी शिवानी शामिल रहे।










