Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 25 जून
पनारसा से घ्राट नाला (दलाशनी रोड) से हुर्ला थरास रोड पर वाहनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यह प्रतिबंध 25 जून 2026 से लेकर 16 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा।
जिला दंडाधिकारी, कुल्लू अश्वनी कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पनारसा में 68 मीटर लंबे स्टील ट्रस ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस काम में भारी लिफ्टिंग मशीनों का उपयोग और पुल की लॉन्चिंग जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जो सीधे सड़क के ऊपर होने हैं।
इसी वजह से आम जनता और वहां काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों की आवाजाही बजौरा-भुंतर-कुल्लू मार्ग से होकर गुजरेगी।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत यह आदेश जारी करते हुए लोक निर्माण विभाग को जगह-जगह पर सूचना बोर्ड लगाने और पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता को ज्यादा परेशानी न हो।










