सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 25 जून
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिला लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। युवाओं को नशे की लत से बचाने और स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जिला लोक संपर्क कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास करने का भी संकल्प लिया।










