कुल्लू के साई स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नई एसएमसी का गठन, अमर चंद नेगी ने संभाली कमान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

परस राम भारती, बंजार/कुल्लू

जिला कुल्लू के साई स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढालपुर में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान एसएमसी अध्यक्ष चन्दन शर्मा ने की। चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें अमर चंद नेगी को सर्वसम्मति से एसएमसी का नया अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में विद्यालय की प्रबंध निदेशक एवं मुख्याध्यापिका अंजना ठाकुर, उपमुख्याध्यापिका रेनु गौतम तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अभिभावकों ने विद्यालय में बेहतर शिक्षा, अनुशासन, आधुनिक सुविधाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े सुझाव दिए।

विद्यालय में वर्तमान में 600 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। नवगठित एसएमसी ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कारयुक्त वातावरण, आधुनिक सुविधाओं के विकास तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर चंद नेगी सैंज घाटी शॉघड के स्थाई निवासी है, जो कुल्लू में रहकर अपने बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। यह पूर्व में ग्राम पंचायत के सदस्य भी रह चुके है और वर्तमान में कई समाजिक संगठनों से जुड़े हुए है। इन्होंने

सभी अभिभावकों और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास रहेगा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले और विद्यालय हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति करे।

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि नई एसएमसी के सहयोग से विद्यालय शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *