छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी के दुर्गम गाँवों में जियो तथा बीएसएनएल का नेटवर्क ठप

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी के दुर्गम गाँवों में जियो तथा बीएसएनएल का नेटवर्क लगभग एक सप्ताह से एक बार फिर से ही हांफने लगा है। नेटवर्क कभी बिल्कुल ठप हो जाता है तो कभी मानो आंख – मिचोली खेल खेल रहा है। दोनों की इस लच़र व्यवस्था के कारण सभी उपभोक्ता खासे परेशान हो गए हैं।

जियो तथा बीएसएनएल सीम के उपभोक्ता सुरेश कुमार, बुद्धि सिंह, रागी राम, श्याम सिंह, विजय कुमार, त्रिलोक चंद, अंजू, माधवी, दीपा तथा माया का कहना है कि जब पहली बार यहां जियो कंपनी के टावर लगे तो उस समय जियो तथा बीएसएनएल का नेटवर्क की सुविधा बेहतर रहती थी मगर लगभग एक सप्ताह से सही ढंग से नहीं मिल पा रही है। दोनों क्षेत्रों को जियो तथा बीएसएनएल कम्पनी ने छोटी झरवाड़ तथा मुल्थान में टावर स्थापित किए है तब से दोनों टावर नेटवर्क की बेहतर सुविधा नहीं दे पा रहे है और अब एक सप्ताह से नेटवर्क सही नहीं मिल रहा है जिससे मोबाइल उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा हैं।

मोबाइल उपभोक्ताओं सहित लोक मित्र केंद्र, बैंक कर्मी और मीडिया से जुड़े लोग बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं सहित समस्त लोगों ने जियो कम्पनी व बीएसएनएल उच्चाधिकारिययों से मांग की है कि टावर में बार – बार आ रही तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *