सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
जिला मंडी के वृज मंडी में स्थित इलिट इंटरनेशनल स्कूल जोगिन्दर नगर द्वारा शनिवार के दिन चुल्हा रहित व्यंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में बनाए गए चार हाउसों के लगभग 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका औपचारिक निरीक्षण प्रबंध निदेशक डॉक्टर भाग चन्द ठाकुर और सीमिति सचिव डाक्टर नारायण सिंह द्वारा किया गया।
इसमें प्रथम स्थान पर टैगोर हाउस, द्वितीय स्थान पर विवेकानंद हाउस, तृतीय स्थान पर दयानन्द हाउस और चौथे स्थान पर आर्यभट्ट हाउस रहा।
डाक्टर भाग चंद ठाकुर ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई और आगे भी सभी विद्यार्थियों को बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और अन्य बच्चों को भी भाग लेने की प्रेरणा मिलती है ।










