कुल्लू जिला के ग्राम पंचायत आनी में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को प्रधान सुनीता शर्मा ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

छविंद्र शर्मा, आनी

विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत आनी में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में
सर्वप्रथम पंचायत कार्यालय में पुरोहित बोध नारायण गौड़ के द्वारा विधिवत पूजा पाठ व हवन यज्ञ किए गए. उसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान प्रधान सुनीता शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी सदस्यों से पंचायत के विकास, जनहित और पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए मिलजुलकर कार्य करने का आह्वान किया। प्रधान सुनीता शर्मा ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए सभी वार्डों को साथ लेकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों का सहयोग और विश्वास बनाए रखने का भी भरोसा दिलाया।

इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पंचायत के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया.वहीं पंचायत सचिव विशु भारती ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी शक्तियों और पंचायत की कार्यप्रणाली अवगत कराया। उन्होंने सदस्यों से वार्ड के कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ पुरा करने और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भी आहवान किया। इस अवसर पर पंचायत समिति आनी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत पाल ठाकुर और समिति सदस्य राम सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा व उप प्रधान राजकुमार सहित सभी पंचायत प्रतिनिधियो ने उनका पंचायत में पधारने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

पंचायत समिति अध्यक्ष सतपाल ठाकुर और समिति सदस्य राम सिंह ठाकुर ने आनी पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए समिति की ओर से हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी स्वीटी शर्मा और आशा वर्कर प्रभा कश्यप भी मौजूद रहीं। उन्होंने विभाग के अंतर्गत पंचायत के द्वारा किए जाने वाले विकासात्मक कार्यों से पंचायत पदाधिकारियों व सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में प्रधान सुनीता शर्मा, उप प्रधान राजकुमार, सचिव विशु भारती, पंचायत सदस्य छविन्द्र शर्मा, भगवान् दास, राजेंद्र कुमार, विजय कुमारी, राधा देवी, रेशमा रॉय तथा लता देवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *