सुरभि न्यूज़
भराडू, जोगिंदर नगर
उपमंडल जोगिंदर नगर की ग्राम पंचायत भराडू में शनिवार को नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड सदस्यों ने विधिवत शपथ ग्रहण के पश्चात अपने दायित्व संभाल लिए। शपथ ग्रहण के साथ ही पंचायत की नई कार्यकारिणी का आधिकारिक कार्यकाल शुरू हो गया। अब पंचायत की आधिकारिक मोहर, विकास कार्यों से जुड़े निर्णय तथा प्रशासनिक जिम्मेदारियों का संचालन नवगठित पंचायत करेगी।
ग्राम पंचायत भराडू की नवनिर्वाचित प्रधान रीता ठाकुर ने आधिकारिक रूप से कार्यभार संभालते हुए पंचायत के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रशासन द्वारा अधिकृत अधिकारी की उपस्थिति में ग्राम पंचायत भराडू के पंचायत भवन में आयोजित समारोह के दौरान सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस बार भराडू पंचायत के मतदाताओं ने एक युवा एवं शिक्षित महिला रीता ठाकुर को प्रधान चुना है, जबकि अनुभवी राहुल कुमार को उपप्रधान का दायित्व सौंपा है।
पंचायत के अन्य निर्वाचित सदस्यों में वार्ड नंबर-1 शुंगचा से निशा देवी, वार्ड नंबर-2 शलिंगा से लाल सिंह, वार्ड नंबर-3 नाहीं से लता देवी, वार्ड नंबर-4 से विनता देवी तथा वार्ड नंबर-5 मनहार से केशव ठाकुर शामिल हैं।








