सुरभि न्यूज़
भराडू, जोगिंदर नगर
जोगिंदर नगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मच्छियाल में सदगुरु संत कबीर मंदिर कमेटी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंदिर कमेटी प्रधान बलविंदर कुमार ने की जबकि बाकी सदस्य भी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रधान बलविंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के आगे छत का निर्माण किया गया ताकि सर्दी व गर्मी के मौसम में श्रद्धालु बैठ सके। बैठक में मंदिर के राख रखाव व अन्य सुविधाएं के बारे में चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि सोमवार को सदगुरु सन्त कबीर का प्राकट्य उत्सव सन्त कबीर मन्दिर मच्छियाल मे धूमधाम से मनाया जाएगा। इन्होने सभी क्षेत्र वासियों व श्रद्धांलूयों से आग्रह किया है कि बुजुर्ग, भाई, बहन व बच्चों सहित सदगुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
उन्होंने कहा है कि सदगुरु सन्त कबीर के प्राकट्य दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह 10:00 बजे शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा तथा 11:00 बजे धवजारोहण किया जाएगा।
सदगुरु सन्त कबीर के प्राकट्य दिवस के अवसर पर सभी श्रद्धांलुयों के लिए 12:30 से भंडारे का आयोजन भी किया गया है। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों व श्रद्धांलूयों से आग्रह किया है कि भण्डारे में प्रसाद ग्रहण कर सदगुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें।









